Noida News : विधायक से मिला उप्र उद्योग व्यापार का प्रतिनिधिमंडल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Apr 2022 05:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Apr 2022 05:38 PM
Noida : नोएडा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक पंकज सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल की तरफ से अध्यक्ष नरेश कुच्छल व चेयरमैन राम अवतार सिंह ने विधायक से व्यापारियों को सुरक्षा, उत्पीडऩ तथा जीएसटी को सरल बनाने और व्यापार संबंधी कानूनों को सरल बनाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि शाम होते ही बार-बार अघौषित बिजली की कटौती की जा रही है, जिससे व्यापारी, उद्योग सहित आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि नो -कट जोन में बार-बार बिजली जाने से व्यापारियों की सुरक्षा में ख़तरा उत्पन्न होता है। उन्होंने नोएडा की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, मनोज भाटी, दिनेश महावर, सत्यनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल,ज्योतिषाचार्य केशव पंडित, मूलचंद गुप्ता, सोनवीर सिंह, पीयूष वालिया, पुष्पेंद्र खटाना सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।