Noida News : अखाड़े को चुस्त दुरूस्त कराने की मांग
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:52 PM
Noida: नोएडा । अनेक ग्रामवासियों ने सोरखा गांव में स्थित कुश्ती के अखाड़े की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने की मांग की है।
जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले सोरखावासी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती रितु माहेश्वरी से मिले। ग्रामवासियों ने उन्हें बताया कि सोरखा के खेल मैदान में स्थित कुश्ती अखाड़े में जल भराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही खेल मैदान की सीमा (बाउंड्री) की सुरक्षा की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार की और भी कई समस्याएं हैं। समिति की तरफ से एक ज्ञापन भी श्रीमती माहेश्वरी को सौंपा गया। सीईओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर रवि यादव, चन्द्रवीर यादव, मोनू यादव, नितेश पहलवान एवं अंकित पहलवान आदि मौजूद थे।