Noida News : डाटा सेंटर की दरों का निर्धारण शीघ्र , कल बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर लगेगी मोहर
Noida News : Determination of data center rates soonNoida News : Determination of data center rates soon
भारत
चेतना मंच
27 Dec 2022 05:51 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण डाटा सेंटर आवंटित होने वाली जमीन की दर का निर्धारण करने जा रहा है। आईटी/आईटीईएस भूखंड से पांच प्रतिशत ज्यादा की रकम डेटा सेंटर भूखंड आवंटन दर में देनी होगी। इसका एक प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड में भेज दिया गया है। कल नोएडा प्राधिकरण की होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लगने की पूरी उम्मीद है। प्रस्ताव पास होने के बाद डाटा सेंटर का आवंटन इस नई श्रेणी के तहत किया जाएगा।
Noida News :
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शासन की ओर से लागू की गई डाटा सेंटर नीति-2021 के तहत डेटा सेंटर भूखंडों के लिए गैर वित्तीय सुविधा जैसे चौबिस घंटे पानी,बिजली, 60 प्रतिशत कवर्ड एरिया, 3.0 एफएआर का प्रावधान किया गया। किसी भी पॉलिसी में ऐसा पहली बार किया जा रहा है। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से कराए जाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर इसका भार पड़ेगा। वहीं संशोधन नीति-2022 कार लक्ष्य नोएडा को ग्लोबल डाटा सेंटर के रूप में विकसित करना है। इस लिए इसकी नई श्रेणी बनाते हुए दरों का निर्धारण किया जा रहा है।
ये होंगी नई दरेंफेज भू उपयोग प्रचलित दर पांच प्रतिशत बढ़ोतरी डेटा सेंटर की प्रस्तावित दर
प्रथम आईटी/आईटीईएस 65,160 5 68420
द्वितीय आईटी/आईटीईएस 23,140 5 24300
तृतीय आईटी/आईटीईएस 33,220 5 34890