Noida news : डीजीएम जल ने किया शाहपुर रोहिल्लापुर गांव का दौरा
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:39 AM
Noida : नोएडा । ग्राम रोहिल्लापुर में सप्लाई किए जाने वाले पानी का टीडीएस लेवल हाई होने के कारण ग्रामीण खुजली व चर्म रोग संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। शिकायत मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के (जल) विभाग के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) आर.पी. सिंह ने रोहिल्लापुर गांव का दौरा किया है। नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि गांव रोहिल्लापुर में 2700 टीडीएस लेवल का का जल कुछ महीनों से सप्लाई किया जा रहा था जिसके कारण ग्रामीणों को खुजली, चर्म रोग संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था संस्था ने शाहपुर गांव की टंकी से एक पाइपलाइन बिछाने की मांग भी प्राधिकरण के सामने की हुई है।
डीजीएम आर.पी.सिंह ने निरीक्षण के दौरान कई समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि रोहिल्लापुर गांव की टंकी में रेनी वैल से पानी जोड़ कर दिया जाए जिससे वहां का टीडीएस कम हो सके। इसके अलावा शाहपुर गांव से आने वाली पाइप लाइन का टेंडर जल्द से जल्द मंजूर हो सके। इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान अजीत सिंह तोमर बजरंगी ने खराब पानी आने की समस्या और उससे ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों के बारे में श्री सिंह को अवगत करवाया।
आर पी सिंह ने दोनों टंकियों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और उन्हें सभी समस्याओं को एक समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए कहा।