Noida News : टॉफी का लालच देकर बच्ची से डिजिटल रेप
Noida News: Digital rape of a girl by luring toffee
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में एक (7 वर्षीय) बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसी युवक बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
Noida News :
मूल रूप से बिहार का रहने वाला रमेश (काल्पनिक नाम) अपने परिवार सहित छपरोला गांव में किराए पर रह रहा है। उसके पड़ोस में ही अमरोहा निवासी राजकुमार भी किराए पर रह रहा है। बीती शाम रमेश व उसकी पत्नी सामान लेने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उनकी (7 वर्षीय) बेटी को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। राजकुमार ने बच्ची के साथ डिजिटल रेप किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों के आने पर बच्ची ने उन्हें आपबीती बताई। परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर राजकुमार के खिलाफ बलात्कार व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आज दोपहर बाद राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।