Noida news: विकलांग दिनेश ने जनपद का नाम रोशन किया : नागर
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:57 AM
Noida : नोएडा )। बेहतर प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले क्रिकेटर दिनेश भाटी को पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने सम्मानित किया। भारत एवं नेपाल के दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे लाइफबॉय टी-20 सीरीज के अंतर्गत मैच में भारत ने नेपाल को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। विजेता टीम के एक सदस्य दिनेश भाटी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र व देश का नाम रौशन किया है। वह गौतमबुद्धनगर के कैमराला गांव का निवासी है। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने उन्हें अपने आवास पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि आठ वर्ष के उम्र में चारा काटने वाले मशीन से उनका हाथ शरीर से अलग हो गया था। इस हादसे के बावजूद उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिनेश भाटी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। वैसे युवा जो ईमानदारी से मेहनत करके कुछ मुकाम हासिल करना चाहते है।