Noida News : वोटर लिस्ट को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां , बैठक सम्पन्न
District administration intensifies preparations regarding voter list, meeting concluded
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:58 AM
Noida News : नोएडा । आगामी 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट की तैयारियों को लेकर एडीएम श्रीमती वंदिता श्रीवास्तव ने फोनरवा कार्यालय में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसी के साथ जिला प्रशासन ने वोटर लिस्ट को लेकर अपनी तैैयारियां तेज कर दी हैं।
Noida News :
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि शहरी व शिक्षित जनसंख्या होने के बावजूद नोएडा में मतदान प्रतिशत कम होना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि शहर की आरडब्ल्यूए यदि सहयोग करे तो 2024 में नोएडा में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।
पिछले एक साल से हर सेक्टर में घर घर बीएलओ जा रहे हैं उसके बावजूद भी सिर्फ 75 प्रतिशत ही वोटर आई कार्ड की आधार कार्ड के साथ लिंक हो पाए हैं। अपने ही देश में लोकतांत्रिक सरकार के चुनाव में प्रतिभागिता के लिए नागरिक इच्छुक नहीं या कुछ अन्य समस्या है इसकी जानकारी होनी चाहिए। लेखपाल मनोज दुबे ने उपस्थित सभी सदस्यों को फॉर्म नंबर 6, 6 क , 6 खा, फॉर्म नंबर 7, फॉर्म नंबर 8 की जानकारी दी। एडीएम वन्दिता ने वोटर हेल्प लाइन ऐप के विषय में विस्तार से बताया और कहा कि यदि घर का प्रमुख इस ऐप को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर ले तो पूरे परिवार की वोटर आई डी, एड्रेस चेंज, वोटर आई कार्ड को आधार से लिंक करने जैसी समस्याओं का समाधान घर बैठे ही हो सकता है।
वंदिता श्रीवास्तव (एडीएम) ने अपील की है कि यह ऐप सभी को डाउनलोड करना चाहिये । विशेषकर जो लोग किराए पर रहते है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में सभी मतदाताओं के वोटर कार्ड को आधार नंबर से लिंक किए जाने का कार्य 9 नवंबर से प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं को अपने फोन पर Voter Helpline App तथा फोन व कम्प्यूटर पर http:#nvsp.in व http:#voterportal.eci.gov.in पर लॉगिन करके आधार कार्ड से लिंक कर लेना चाहिए।
इस बैठक में एस.डी.एम. आलोक गुप्ता, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, वीरेंद्र सिंह नगरकोटी, राजीव गर्ग, पवन यादव, पवन गोयल, अशोक शर्मा, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री अंजना भागी एवं अन्य सेक्टरों से आये अध्यक्ष उपस्थित रहे।