Noida News : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Noida News : District level sports competition organized
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:33 AM
Noida News : नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्घनगर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 युवाओं ने अनेकों प्रतियोगिताओं में भाग लिया मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा सभी अतिथियों का नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती स्निग्धा सिंह द्वारा शॉल से सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
Noida News :
कार्यक्रम में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरीश कुमार शर्मा एवं श्रीमती दीप्ति शर्मा प्रधानाचार्य प्रज्ञान पब्लिक स्कूल असलम चौधरी, रोहतास प्रधान, सुशील कुमार, नीरज गोयल, राजू अली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 200 मीटर दौड़ बालक बालिका शॉट पुट डिस्क थ्रो जैवलिन थ्रो लंबी कूद ऊंची कूद बालक बालिका कबड्डी खो-खो आदि खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा विजेताओं को फील्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।