Noida : नोएडा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कोविड काल में डॉक्टर नर्सों व सफाई कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विनायक हॉस्पिटल के डॉक्टर बी एस चौधरी ने लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सरकारी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तेजेंद्र सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ महेंद्र, डॉक्टर यतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।