Noida News : ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के फ्लैट से नीचे गिरी घरेलू सहायिका
Domestic help fell from the flat of Grand Omaxe Society
भारत
RP Raghuvanshi
08 Oct 2022 04:58 PM
Noida News : नोएडा । थाना फेस-2 क्षेत्र के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि मूल रूप से ग्राम काजीपुर ईश्वर पुर जिला हरदोई निवासी रुबीना पुत्री साबिर घरेलू सहायिका का काम करती है। वह सेक्टर 93 बी के अलेक्जेंड्रा ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले विनीत कपिला के यहां घरेलू सहायिका थी। बीती शाम वह तीसरी मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। विनीत कपिला व अन्य लोगों ने रुबीना को उपचार के लिए उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। रुबीना की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।