Noida News : कोरोना से डरें नहीं, सतर्कता व एहतियात बरतें : डा. रश्मि गुप्ता
Noida News: Don't be afraid of Corona, take caution and precaution: Dr. Rashmi Gupta
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:25 AM
Noida News : फेलिक्स हॉस्पिटल की निदेशक व प्रसिद्घ चिकित्सक डॉ. रश्मि गुप्ता का कहना है कि कोरोना के नियमों का पालन शुरू कर देना चाहिए। अगर बाहर निकल रहे हैं तो मास्क लगाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। कोई विदेश से आ रहा है तो उससे 15 दिन बाद ही संपर्क करें। ऐसे लोग घरों में ही खुद को क्वारंटीन करें। जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वे डॉक्टरी सलाह से लगवाएं। कोरोना में हल्की खांसी-जुकाम, बुखार और गले में खराश के लक्षण दिख रहे हैं। अगर सामान्य फ्लू जैसे लक्षण हैं और तीसरे दिन तेज सूखी खांसी हो रही है तो ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही ध्यान दें कि सांस लेने में तकलीफ तो नहीं है। अगर है तो इस लक्षण की अनदेखी नहीं करें। तत्काल अपने डॉक्टर को दिखाएं।
Noida News :
जिनकी इम्युनिटी कमजोर है खासकर गर्भवती महिलाएं, बुुजुर्ग और छोटे बच्चे विशेष सावधानी बरतें।ऐसे रखें ख्याल..............
- तनाव न लें।
- संतुलित आहार लें।
- बुखार होने पर घबराएं नहीं
- डाइट में विटामिन शामिल करें
- हर दिन हल्का व्यायाम जरूर करें
- इम्युनिटी का विशेष खास ख्याल
- तेल, घी मसालेदार खाने से परहेज करें
- कोरोना के लक्षण है तो तुरन्त डाक्टर से संपर्क करें