Noida News : डा. महेश शर्मा व सुरेन्द्र नागर ने गांधी जी को दी श्रद्घांजलि
Dr. Mahesh Sharma and Surendra Nagar pay tribute to Gandhiji
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:23 AM
Noida News : नोएडा । प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर सेक्टर-85 गोल चक्कर (इंडिया टीवी के पास) गांधी जी की प्रतिमा पर भाजपा नोएडा के सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बिमला बाथम और जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
Noida News :
डॉ. महेश शर्मा ने कहा गांधी जयंती हम सभी के लिए उनके प्रेरक जीवन - शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है। सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा की महात्मा गांधी जी को याद कर हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना है, उनके बलिदान और अहिंसा की नीति के कारण आज पूरी दुनिया इस खास दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है.
कार्यक्रम सफ़ाल रूप से आयोजित करने के किए अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष महेश आवना, मंत्री चमन आवना, अमरीश त्यागी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, उमेश यादव, गोपल गौर, पंकज झा, राम मेहर कौशिक, गिरीश कोटनाला, गौतम शर्मा, प्रवेश चौहान, अजित पांडेय आदि लोग रहे।