Noida News : डॉ. महेश शर्मा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
Blood donation camp held in three hospitals including district hospital
भारत
चेतना मंच
18 Sep 2022 03:19 PM
Noida : नोएडा। आज विश्व स्वच्छता दिवस तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ आलोक पांडे, डा. पवन कुमार, डॉक्टर एच एस लवानिया समेत कई डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। उधर सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ डीके गुप्ता, डॉक्टर रश्मि गुप्ता, आर्शीवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष गिरीश भारद्वाज समेत कई डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था सेक्टर-33 स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर अस्पताल के सीएमडी डॉ वी.एस. चौहान समेत कई डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था इन दोनों स्थानों में कई लोगों ने रक्तदान किया।
प्रकाश अस्पताल में रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रकाश हॉस्पिटल की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भारतीय जनता पार्टी के नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ने किया।
प्रकाश अस्पताल समूह के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह चौहान, निदेशक डॉ. मयंक चौहान, कार्यकारी निदेशक आयुष चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. विजय सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी की कार्यशैली एवं जनसमूह को प्रेरणा देने की क्षमता की प्रशंसा की। डॉ. महेश शर्मा ने कहा की रक्तदान महादान है। इससे शुभ और कोई कार्य नहीं हो सकता है। रक्तदान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति जीवन देने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
विधायक पंकज सिंह ने इस पुनीत कार्यक्रम में सभी को सम्मिलित होने के लिए सबको बधाई दी तथा प्रधानमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा की। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने रक्तदान शिविर की प्रशंसा की तथा सभी कर्मचारियों तथा सहयोगियों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. अमिता सैगल, डॉ. आमिर खान, ब्लड बैंक इंचार्ज श्रीराम निवास मौर्य, टेक्निकल सुपरवाइजर राकेश कुमार, टेक्नीशियन रविंदर कुमार, तुषार गुप्ता एवं विशाल कश्यप ने कड़ा परिश्रम करके र्कायक्रम को सफल बनाया। महानगर महामंत्री गणेश जाटव, चमोली जी, अमित त्यागी, की उपस्थिति सराहनीय रही।
वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के अध्यक्ष मानसिंह एवं महामंत्री करतार सिंह की उपस्थिति में सबका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर के संचालन में संगीता सचदेवा, अंजना कार्की, कामिनी राजपूत एवं अर्पणा चौहान का विशेष सहयोग रहा।