Noida News: वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुए डा. संदीप मारवाह
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:54 PM
Noida: नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हस्ती व एएएफटी के निदेशक डा. संदीप मारवाह (International Media Personality and Director of AAFT Dr. Sandeep Marwah) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। डा. मारवाह ने विश्व स्तर पर सबसे बड़ी संख्या में लघु फिल्मों का निर्माण किया है। इसके लिए उन्हें वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर ब्रिटिश संसद के सदस्य वीरेंद्र शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष, डॉ दिवाकर सुकुल व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ? संतोष शुक्ला ने कहा कि जब किसी हिंदुस्तानी को ब्रिटिश सरकार की तरफ से अवार्ड से नवाज़ा जाता है तो हमको दिल से ख़ुशी होती है और हमारे लिए ये गर्व की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हस्ती डॉ. संदीप मारवाह को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल किया गया है।
जिन्होंने 3300 लघु फिल्मों का निर्माण किया है और दुनिया के 100 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक फिल्म निर्माताओं को अवसर दिए हैं। इस अवसर पर डॉ. संदीप मारवाह को अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बधाई दी गई है। गौरतलब है कि डॉ मारवाह एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मीडिया हस्ती होने के नाते व नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर मेंबर है। साथ ही मारवाह स्टूडियो और एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके नाम सात विश्व रिकॉर्ड हैं। उन्हं कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।