Noida News : नोएडा । औषधि निरीक्षक गौतमबुद्धनगर वैभव बब्बर द्वारा चाइल्ड पीजीआई सेक्टर-30 नोएडा स्थित अस्पताल में अमृत मेडिकल स्टोर की जांच कर कुल 2 औषधि नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। उन्होंने मौके पर इन औषधि के बिल प्रस्तुत नहीं करने पर औषधि के क्रय बिलों को अगले तीन दिनों के अंदर सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है की किसी भी मेडिकल द्वारा किसी बिना या अवैध लाइसेंस धारी को औषधि का क्रय विक्रय तो नहीं किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवम् प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी।