Noida News : विधायक विनय वर्मा के प्रयासों से इलाज के लिए मिली आर्थिक मदद
भारत
चेतना मंच
16 Sep 2022 05:24 PM
Noida : नोएडा । नोएडा के सेक्टर-20 निवासी शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र (गोरखपुर) के विधायक विनय वर्मा के प्रयास से कैंसर समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 6 लोगों को शासन से 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद मिली। इसके लिए पीडि़त के परिजनों ने विधायक की काफी प्रशंसा की।
विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास के बाद मुख्यमंत्री के कोटे से अबरूननिशा निवासी करौंधा को 1.4 लाख रूपये, सैयद अली दुबौलिया निवासी उदरायजगंज को 72 हजार, राम बुझावन निवासी खरगबर को 7 लाख रूपये, प्रमिला देवी निवासी दोहनी को 1.80 लाख, राधेश्याम मुडि़ला ग्राम को 4 लाख, सुरेन्द्र मसजिदिया को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद मिली।
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि इसके अलावा कुछ और लोगों के इलाज के लिए आवेदन-पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय पर विचाराधीन हैं। जिसके तहत शीघ्र उन सभी को इलाज के लिए आर्थिक मदद मिल जाएगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक ने इतने कम रूपये में क्षेत्र के विकास तथा क्षेत्रवासियों की कई समस्याओं का समाधान कराया है।