Noida News : पुुलिस अफसरों की तत्परता से समाजसेवी संग विवाद का हुआ पटाक्षेप
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:39 AM
Noida : नोएडा । सेक्टर-55 में वाहन हटाने को लेकर समाजसेवी के साथ हुए विवाद का पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद सौहादपूर्ण माहौल में पटाक्षेप हो गया। पुलिस की तत्परता तथा पहल के बाद समाजसेवी के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की करने वाले ने उनसे मांगी माफी मांग ली।
दरअसल सेक्टर-55 निवासी समाजसेवी डा. राजन श्रीवास्तव कई वर्षों से लोगों को निःशुल्क भोजन खिलाते है। शुक्रवार को जब उनकी भोजन वाली गाडी मार्केट पहुंची तो वहां पड़ोंसी की कार खड़ी थी। श्री श्रीवास्तव ने जब कार हटाने को कहा तो पड़ोसी मल्होत्रा परिवार के दोनों बेटों ने उनके साथ अभद्रता की तथा धक्का-मुक्की कर दी। मामले की जानकारी होने पर सेक्टर-56 पुलिस मौके पर पहुंची तथा समाजसेवी को चौकी ले गई।
इस बीच अन्य सामाजिक संगठन एकत्रित हो गये तथा उन्होंने भाजपा नेताओं व शीर्ष पुलिस अफसरों को फोन किए। नोएडा जोन-1 के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने मामले में हस्तक्षेप किया तथा सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी को मौके पर भेजा। कोतवाल ने मामले में हस्तक्षेप करके अभद्रता करने वालों से माफी मंगवाई। इसके बाद सौहार्दपूर्ण माहौल में विवाद का पटाक्षेप हो गया।
इस बाबत डा. राजन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अफसरों की सकारात्मक पहल तथा सहयोग से मामला अच्छे माहौल में समाप्त हो गया। इसके लिए उन्होंने कोतवाल तथा अन्य पुलिस अफसरों का आभार भी जताया।