Noida News : चुनाव प्रचार के दौरान सभी करें कोरोना गाइडलाइंस का पालन : विग
भारत
चेतना मंच
13 Jan 2022 05:05 PM
Noida News : नोएडा । सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग(Deepak Vig) लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महानगर कार्यालय सेक्टर-9 में लगातार विभिन्न प्रकोष्ठ फ्रंटल के अध्यक्षों वह मंडल के पदाधिकारियों यह साथ अलग-अलग बैठक कर वे सभी नेता व पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर प्रचार एवं पांच के समूह में कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रचार करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
उन्होंने सभी से चुनाव आयोग की गाइडलाइन को पूरी तरह पालन करने का भी निर्देश दिये।
इस मौके पर उपाध्यक्ष शकील सैफी, महानगर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव वह बैठक में आए प्रमुख लोगों में अभिषेक यादव, अतुल यादव, कुंवर नादिर शाह, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष विजेंद्र यादव, ओपी यादव गौरव चाचरा, दिलबर सिंह रावत, कुलदीप शर्मा, मुफ्ती मुबारक, रामवीर यादव, अरविंद चौहान, गुलशन अब्बास, विनेश बघेल, मुन्ना आलम, हिमांशु अवाना, नदीम सैफी, मुख्य रूप से मौजूद रहे।