Noida News : तीन माह में शुरू हो जाएगी इ -बाइक(E-Bike ) योजना
E Cycle
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 08:14 PM
Noida : नोएडा | अंततः नोएडा प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित इ बाइक(E-Bike) योजना को अब पंख लग गए हैं | इसके लिए 2 सफल निविदाकारों का चयन कर लिया गया है |अब तीन माह के अंदर नोएडा में बने 62 डॉकिंग स्टेशनों पर इ साइकिल से लोग अपने गंतव्य तक जा सकेंगे |
नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक एस पी सिंह ने बताया की इ साइकिल योजना को संचालित करने के लिए प्राधिकरण ने निविदाएं आमंत्रित की थी , जिसमे प्लेनेट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड(Planet Advertising Pvt.Ltd ) तथा टर्बन मोबिलिटी एल एल पी (Turben Mobility LLP) का चयन कर लिया गया है | तीन माह के अंदर फिट इंडिया मूवमेंट एंड क्लीन नोएडा मिशन (Fit India Movement and Clean Noida Mission) के तहत इस योजना का शुभारम्भ हो जायेगा | उन्होंने बतया कि प्राधिकरण ने बताया की 62 स्थानों पर पहले से ही इ डॉकिंग स्टेशन बना लिए थे | प्रत्येक स्टेशन पर फ़िलहाल 10 इ साइकिल (E-Cycle )मौजूद रहेंगी | प्रारंभिक चरण में 620 इ साइकिल की सेवा शुरू की जाएगी | श्री सिंह ने बताया की इ साइकिल योजना ऐप्प के जरिये संचालित होगी तथा इसका भुगतान भी डिजिटल पेमेंट के माध्यम से किया जायेगा | साइकिल चालक किसी भी स्टैंड से एप के जरिये साइकिल ले सकेगा तथा मंजिल तक पहुँचने के बाद उसे नजदीकी साइकिल स्टैंड में साइकिल जमा करनी होगी | उन्होंने बताया की प्राधिकरण इन दोनों कंपनियों को कोई भुगतान नहीं करेगा | कंपनियों को प्रत्येक ड़ोक्किंग स्टेशन पर ५० वर्ग फ़ीट एरिया में विज्ञापन लगाने का अधिकार होगा |