Noida News : एनसीआर में ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Noida News: E-rickshaw theft gang busted in NCR
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:17 PM
Noida News : एनसीआर क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना फेस वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 12 ई-रिक्शा तीन चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी नोएडा ई-रिक्शा चालक विकास समिति का अध्यक्ष भी बताया जाता है। आरोपियों को छुड़ाने के लिए सत्ता व विपक्ष पक्ष के कई कद्दावर नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।
Noida News :
एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-1 प्रभारी धु्रव भूषण दुबे को सूचना मिली कि ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य सेक्टर-4 के पार्क में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर बाबू पुत्र सलीम, वासिफ पुत्र का काफिल, मुकद्दर उर्फ बिट्टू पुत्र दिलदार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया बाबू ने सेक्टर-10 में ई-रिक्शा की एक अवैध पार्किंग बनाई हुई है जहां पर यह अवैध तरीके से ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग करता है तथा ई-रिक्शा को पार्किंग में खड़ा करवाता है। इस पार्किंग का भी बाबू के पास कोई लाइसेंस नहीं है। इसी पार्किंग में चोरी के ई-रिक्शा को खड़ा किया जाता था। इसके अलावा चोरी के ई-रिक्शा को बाबू व उसके साथी सस्ते दामों पर बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने ई-रिक्शा चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया बाबू ई-रिक्शा समिति का अध्यक्ष है उसे छुड़ाने के लिए कई राजनैतिक दलों के कद्दावर नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया।