Noida News : शिक्षा ही प्रगति का एक मात्र माध्यम है: नवाब सिंह नागर
भारत
RP Raghuvanshi
30 Mar 2022 08:02 PM
Noida : नोएडा । आज पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने यमुना प्राधिकरण के ओएसडी मेहराम सिंहजी के पुत्र तुषार चौधरी को प्रथम बार में ही सिविल सर्विस प्रतियोगिता ढ्ढश्वस् में ऑल इंडिया 32वीं रैंक हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि एक स्वस्थ्य समाज के निर्माण में शिक्षा एवं संस्कार का महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए युवा इन दोनो चीजों को अपनाकर समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
मालूम हो कि यमुना प्राधिकरण के ओएसडी मेहराम सिंह के पुत्र तुषार चौधरी ने गेट में 9वीं रैंक लाने के बाद सिविल सर्विस में ऑल इण्डिया रैंक में 32वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। कुछ समय पहले ही गेट परीक्षा का रिजल्ट आया था जिसमें तुषार चौधरी ने नौकरी करते समय ऑल इंडिया रैंक में 9वीं रैंक हासिल की थी। तुषार के पिता मेहराम सिंह ने बताया कि हाल ही में परिणाम घोषित हुए तो परिवार वालों को अत्यंत खुशी एवं अपने बेटे तुषार पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। तुषार ने सिविल सर्विस परीक्षा 2021 में अपने परिवार का नाम रोशन किया तथा पहली बार परीक्षा देने पर इतनी अच्छी रैंक से पास होना गर्व की बात है।