Noida News : पत्नी की जगह मौत को गले लगाया, जानिये पूरी कहानी
Noida News: Embraced death instead of wife, know the whole story
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:28 PM
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब पीने को लेकर युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। उसके बाद गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली।
Noida News :
बिहार का रहने वाला था युवक
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि बिशनपुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके गोपाल पुत्र हरीश चंद्र निवासी बिहार को नीचे उतारा। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शराब को लेकर पत्नी से होता था विवाद
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोपाल झा शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर उसका पत्नी से आएदिन विवाद होता था। बुधवार को भी शराब पीने को लेकर गोपाल का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर चली गई। इस दौरान गोपाल ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी।