Noida News : जीएसटी प्रधान आयुक्त संग उद्यमियों ने की बैठक
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:43 AM
Noida: नोएडा । नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन(NEA) का एक प्रतिनिधिमण्डल वरि. उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा के नेतृत्व में, प्रधान आयुक्त, वस्तु एंव सेवा कर श्रीमती रेनू कृष्णन जगदेव से सैक्टर-62, नौएडा स्थित कार्यालय में मिला। बैठक में जी.एस.टी.रिफंड तथा जी.एस.टी. में रजिस्ट्रेशन आदि में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
चर्चा के पश्चात श्रीमती रेनू कृष्णन जगदेव ने कहा कि किसी भी उद्यमी को जी0एस0टी0 से संबधित कोई भी समस्या हो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं ताकि समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। इस अवसर पर एनईए के वरि. उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, सचिव कमल कुमार, विरेन्द्र नरूला, सह सचिव जी0के0बंसल के साथ-साथ श्री अतुल कांत वर्मा उपस्थित थे।