Noida News : डीएवी स्कूल में हुआ इंटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन सेरेमनी
भारत
RP Raghuvanshi
03 Aug 2022 09:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
03 Aug 2022 09:30 PM
Noida: नोएडा। सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल के सभागार में इंटरैक्ट क्लब इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना और गायत्री मंत्र से किया गया। डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य आईपी भाटिया ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने इस क्लब की महत्ता भी बताई।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब नोएडा की मुख्य सदस्य गुंजीव और निर्मेश सिंह भी मौजूद रहे। विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब की मुख्य अध्यक्ष गीतू सबरवाल ने प्रधानाचार्य व रोटरी सदस्यों ने छात्रों में से ही इंटरैक्ट क्लब के लिए प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट और सेक्रेटरी का चयन किया। इन छात्रों को प्रधानाचार्य आईपी भाटिया ने कर्तव्यों का बोध भी कराया, ताकि भविष्य में ये छात्र विद्यालय ही नहीं, अपितु समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।