Noida News : हरियाणा को छोड़ अब दिल्ली के विदेशी ब्रांड की तस्करी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:17 AM
Noida : नोएडा । गौतमबुद्धनगर से सटी देश की राजधानी दिल्ली में शराब सस्ती होने तथा प्राइवेट डीलरों द्वारा शराब की बोतल खरीदने पर दिये जा रहे डबल आफर के बाद हरियाणा को छोड़ अब दिल्ली की अंग्रेजी ब्रांड की शराब की तस्करी काफी बढ़ गयी है। दिल्ली की शराब की तस्करी कर रहे ऐसे ही 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द द्वारा दिल्ली गौतमबुद्धनगर बॉर्डर पर कोंडली में दबिश देकर बजाज ऑटो संख्या-क्क14 स्नञ्ज 2820 से कुल 9 बोतल इवनिंग स्पेशल ब्रांड विदेशी शराब जो दिल्ली में बिक्री के लिए बनी थी। उसके साथ सर्वेश कुमार पुत्र राम प्रसाद पाल व जयवीर सिंह पुत्र रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग की टीम ने कोंडली चेक पॉइंट से हीरो स्प्लेंडर बाइक क्क16 क्च1693 से 6 बोतल बिग बॉस ब्राण्ड की विदेशी शराब के साथ सतेंद्र सिंह पुत्र शोभाराम व कोमल सिंह पुत्र लज्जाराम को गिरफ्तार किया। वहीं प्रकाश हलधर पुत्र विश्वनाथ हलधर को 8 बोतल रॉयल स्टैग ब्राण्ड के विदेशी शराब दिल्ली के साथ गिरफ्तार किया।