Greater Noida News: Youth dies after being hit by a vehicle
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:37 PM
Noida : नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 31- 25 के चौराहे पर बीती रात तेज गति में आ रही मर्सिडीज कार ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद मर्सडीज़ कार का चालक फरार हो गया और बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला चित्रांश पुत्र रामगोपाल बीती रात अपनी बाइक से जा रहा था। सेक्टर 31-25 के चौराहे पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही मर्सडीज कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में मर्सिडीज कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चित्रांश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मर्सिडीज कार का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चित्रांश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चित्रांश की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से बरामद मर्सिडीज़ कार के नंबर के आधार पर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।