
Noida News : युवा अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए अपराध की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 2 शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर जाहिद पुत्र मेहरून व मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद मुमताज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से विवो कंपनी का एक लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियो ने बताया कि उन्होंने यह मोबाइल फोन 2 जनवरी को बॉटनिकल गार्डन के पास एक राहगीर से छीना था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 25 दिन पूर्व फिल्म सिटी क्षेत्र में एक व्यक्ति को महंगा फोन सस्ते में देने का झांसा देकर कागज में कांच का टुकड़ा लपेट कर दे दिया था और उससे 20 लेकर भाग गए थे।
लावारिस मिले बच्चों को परिजनों को सौंपा ग्रेटर नोएडा। लावारिस अवस्था में घूम रहे दो बच्चों को थाना कासना पुलिस ने संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया। लापता बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना कासना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस फुट पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान 5 व 4 वर्ष के दो बच्चे कासना मार्केट में बदहवास हालत में लावारिस घूमते हुए मिले। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से बातचीत की तो वह अपने घर का पता नहीं बता पाए। बच्चों ने बताया कि वह अपने घर का रास्ता भूल गए हैं।
इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपने संरक्षण में लिया और थाने ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अथक प्रयास के बाद बच्चों के परिजनों को तलाश कर लिया इसके बाद पुलिस संरक्षण में लिए गए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।