Noida News : सोसायटी से चोरी कार पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:38 AM
Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की कार बरामद हुई है। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि 17 मई को गौर सौंदर्यम सोसाइटी से एक व्यक्ति की वर्ना कार चोरी हो गई थी।
Noida News :
पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-77 से संदीप सरदाना पुत्र सतीश सरदाना व पवन हरसाना पुत्र राजीव हरसाना को वर्ना कार के साथ हिरासत में लिया जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि इन से बरामद कार गत दिनों गौर सौंदर्यम सोसाइटी से चोरी की गई थी। आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।