Noida : नोएडा । संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर भारतीय किसान संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में विश्वासघात दिवस मनाया गया। किसानों ने एसीपी सेंट्रल अब्दुल कादिर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को समाप्त करते हुए भारत सरकार द्वारा 9 दिसंबर को दिए गए सहमती पत्र में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। आंदोलन के दौरान हुए मुकदमे को तत्काल वापिस लेने ओर शहीद परिवारों को मुआवजा देने के वादे पर पिछले दो सप्ताह में कोई भी कार्यवाही नहीं हुईं है। एमएसपी के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी के गठन की कोई घोषणा नहीं की है। अजय मिश्रा टेनी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जोकि लखीमपुर खीरी घटना का मुख्य साजिश करता है उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए भारतीय किसान संगठन देश भर में ‘विश्वासघात दिवस’ मना रहा है।
सभी मांगों पर 2 फरवरी तक फैसला नहीं लिया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान संगठन 3 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जिन राज्यों में चुनाव चल रहा है प्रचार किया जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव यादव, महावीर शर्मा, रणवीर प्रधान, एडवोकेट दिव्यांशु यादव, राजकुमार शर्मा, रिंकू, विष्णु,इख्तियार, धनपाल, विकास, अशोक, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।