Noida News : एमएसपी वृद्धि में किसानों का होगा लाभ: नवाब सिंह नागर
भारत
चेतना मंच
11 Jun 2022 04:51 PM
Noida : नोएडा । पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सभी खरीफ फसलों के अलावा दाल, खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों के तहत मोदी सरकार ने दलहनी व तिलहनी फसलों के एमएसपी में 300 रुपये से लेकर 523 रुपये प्रति क्विंटल की जबरदस्त वृद्धि की है। इस फैसले से ना केवल किसानों का रुझान फसल विविधीकरण की ओर बढ़ेगा बल्कि दोनों खाद्य पदार्थो का आयात घटाने में भी मदद मिलेगी।
इसी के साथ धान का एमएसपी सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2040 रुपये कर दिया गया है। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने प्रधानमंत्री मोदी आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसानों को भी इन फसलों के उत्पादन पर विशेष ध्यान देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। सरकार किसानों के बेहतरी के हर संभव प्रयास कर रही है।