Noida News::एफसीआई गोंडा से निकाले गए 456 श्रमिकों के मामले को लेकर धरना
भारत
चेतना मंच
07 Jan 2022 08:46 PM
नोएडा । सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत एफडीडीआई (FDDI) के गेट पर 456 मजदूरों की बहाली को लेकर श्रमिक धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि एफसीआई गोंडा से 456 मजदूरों को बेवजह निकाल दिया गया। उनकी बहाली को लेकर धरना दिया जा रहा है।
इस संबंध में श्रमिकों ने एक पत्र दलित सेना के बैनर तले जनरल मैनेजर को सौंपा। यह पत्र केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम से था। धरना दे रहे सूरज सन्यासी ने बताया कि गोंडा में एफसीआई के 456 मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया। उन पर आरोप लगाया गया कि वह साफ सफाई ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं। उनकी बहाली के लिए नोएडा के सेक्टर 24 एफडीडीआई ऑफिस के बाहर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी मजदूरों की बहाली के लिए एफडीडीआई के जनरल मैनेजर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम से एक पत्र सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि सभी कर्मचारियों को पुन: बहाल किया जाए तथा उनका रुका वेतन दिया जाए।धरना में करीब 500 कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जब तक कर्मचारियों की बहाली नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा।