Noida News : आवारा व पालतू कुत्तों के हमलों से खौफ
Dog Bitting Man
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:45 AM
Noida : नोएडा । कुत्ता पालने वालों की लापरवाही के कारण नोएडा, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा में कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी माह तकरीबन ऐसी आधा दर्जन घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसायटी में गाजियाबाद की एसडीएम गुंजा सिंह को कुत्ते ने हाथ में काट खाया। इसी सोसायटी की टीना को भी कुत्तों ने काट लिया। बाद में उनके हाथ का ऑपरेशन करना पड़ा था।
सेक्टर-56 में एक 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल कुत्ते ने काट लिया। बाद में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
टयूशन पढ़कर लौट रहे 9 वर्षीय मासूम को गाजियाबाद की चाम्र्स कैसल सोसायटी में लिफ्ट में कुत्ते ने काट लिया। अपेक्स एथेना सोसायटी में दवा की डिलीवरी कर लौट रहे युवक को लिफ्ट में पालतु कुत्ते ने काट लिया। इसका वीडियो 7 सितंबर को वायरल हुआ था।
ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक जाट सोसायटी में एक कुत्ते ने महिला के हाथ पर काट लिया। वह कुत्ते को खाना खिला रही थी।
ग्रेटर नोएडा की एस एस्पायर हाउसिंग सोसायटी में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गयी।
गाजियाबाद के सेक्टर-23 पार्क में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल कुत्ते ने काट लिया। उसके चेहरे पर 150 टांके आये। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 15 सिंबर को सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसायटी में एक वरिष्ठ नागरिक तथा सफाईकर्मी को कुत्ते ने काट लिया।