Noida News : बेखौफ गुंडे दे रहे ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम, पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में
Fearless goons are committing rash acts, the silence of the police is under question
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:00 AM
Noida : नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट अपनी कर्तव्य परायणता को लेकर कितनी सजग है, इसका एक उदाहरण प्रकाश में आया है। याकूबपुर में रहने वाले एक वकील के भाई को गांव के ही दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। अभी बीते दिनों गुडों ने भाजपा नेता पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके बाद शुक्रवार यानि चार नवंबर की रात थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के रेल विहार सोसायटी में एक कंपनी के अफसर को लाल बत्ती गाड़ी से आए 9 गुंडों ने पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिले के हर हिस्से में हर दिन गंडे बेखौफ होकर ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठना लाजिमी है।
Noida News :
जानकारी के मुताबिक जितेंद्र का परिवार याकूबपुर गांव में रहता है। जितेंद्र का बड़ा बेटा पेशे से वकील है। उसके मुताबिक उनका 17 साल का बेटा रोहन अपने दादा को खाना देकर तीन नवंबर को घर लौट रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले ललित, हर्ष, कनक और सतेंदर आदि ने उसे रोका और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीड़ित को चारों दबंग घसीटकर अपने घर में ले गए और वहां इसको लोहे की रॉड से इतना मारा कि इसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जब इसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को मिली तो वे किसी तरह इनके चंगुल से छुड़ाकर घायल रोहन को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।
Noida News :
पीड़ित के पिता ने की शिकायत पर कोतवाली फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज हुई। लेकिन, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे इन आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित रोहन का भाई जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता आजाद चंदेल के सहायक के तौर पर काम करते हैं। इस घटना के बाद वकीलों में खासा रोष है। एडवोकेट आजाद चंदेल का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था की हालत बेहतर नहीं है। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।