Noida News : फाइनल मुकाबले में फीयरलेस इलेवन की एक रन से रोमांचक जीत
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:28 AM
Noida : नोएडा। बचपन बचाओ सेवा समिति (एनजीओ) की ओर से आयोजित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सेक्टर-71 स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क नोएडा में खेला गया। इसमें फीयरलेस इलेवन टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में नोएडा पैंथर को एक रन से जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में फीयरलेस इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 146 रन बनाए। इसके जवाब में नोएडा पैंथर की टीम 15 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना पायी। मैच में बेस्ट बॉलर का खिताब आतिफ आलम तथा बेस्ट बेटसमैन का खिताब माधव झा को मिला। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी माधव झा को मिला। फाइनल मैच जीतने वाली टीम के खिलाडियों को बचपन बचाओ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश साह व राष्ट्रीय महासचिव गौरव यादव ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एडवोकेट रणपाल अवाना, मुकेश शर्मा, मदन पाल, बिजेंदर यादव, मनवीर, सुधीर, सुरेश शाह, डॉ. मनोज जायसवाल, दिनेश दीक्षित, रोहन शर्मा, चिराग त्यागी, पीयूष पांडे, सौरभ शर्मा, धु्रव जायसवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।