Noida News : घरेलू सहायिका को पीटने वाली महिला वकील फरार
Noida News: Female lawyer absconding for beating domestic help
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:34 AM
Noida News : सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी में घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी महिला वकील फरार हो गई है। उसके की गिरफ्तारी के लिए थाना फेज 3 पुलिस लगातार दबिश दे रही है। महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।
Noida News :
बता दें कि मूल रूप से मथुरा निवासी पदम सिंह की (20 वर्षीय) बेटी अनीता क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाली महिला वकील शेफाली कौल के यहां पर घरेलू सहायिका का काम करती थी। पदम सिंह का आरोप है कि शेफाली कौल द्वारा उसकी बेटी अनीता के साथ आए दिन मारपीट कर उसे यातनाएं दी जाती थी। करीब 2 दिन पहले शेफाली कौल ने अनीता के साथ मारपीट की। अनीता जब लिफ्ट से नीचे उतरकर भागने लगे तो शेफाली ने उसे लिफ्ट में घसीट लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। अनीता ने फोन कर अपने परिजनों को सूचना दी जिस पर वह क्लियो काउंटी सोसाइटी पहुंचे और अपनी बेटी को साथ ले जाने लगे। शेफाली कौल ने अनीता को परिजनों के साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर अनीता के पिता पदम सिंह ने थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पदम सिंह की शिकायत पर शेफाली कौल के खिलाफ घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान पीडि़ता अनीता ने बताया कि शेफाली कौल आए दिन उसके साथ बेवजह मारपीट करती थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद शेफाली कौल फरार हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं जो उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।