Noida News : पिटबुल डॉग को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
भारत
चेतना मंच
16 Jan 2023 06:35 PM
Noida News: नोएडा । होशियारपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में पिटबुल (Pitt Bull) डॉग घुसने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। पिटबुल कुत्ते के मालिक व उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
Noida News
ग्राम होशियारपुर (Hoshiarpur) निवासी विशाल ने दर्ज रिपोर्ट बताया कि पड़ोस में रहने वाला अरुण अपना पिटबुल (Pitt Bull) डॉग उनके घर के पास घुमा रहा था। इस दौरान गली के अन्य कुत्तों ने पिटबुल (Pitt Bull) पर हमला कर दिया। गली के कुत्तों के हमले से घबराकर पिटबुल उनके घर में घुस आया। पिटबुल के पीछे गली के कुत्ते भी उनके घर में घुस आए और पिटबुल (Pitt Bull) को घायल कर दिया। इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो अरुण ने गाली गलौज शुरू कर दी।
इस दौरान अरूण के परिजन मिटठन, राहुल व अन्य लोग मौके पर आ गए और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी।
इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने विशाल व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि पालतू व स्ट्रीट डॉग्स को लेकर शहर में आए दिन विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
आपको बता दें कि पिटबुल पालने को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। भारत में पिटबुल को पालने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कई लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए पिटबुल पाल रहे हैं। पिटबुल प्रजाति का कुत्ता बेहद खतरनाक माना जाता है। कई देशों मंे इसे पालने पर पूरी तरह से रोक है।