Noida News : जी न्यूज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो: राम कुमार तंवर
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:01 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:01 AM
Noida : नोएडा । नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोएडा में जी न्यूज़ मुख्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए जीं न्यूज़ का पुतला फूंक़ा। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय को तोड़े जाने के विषय में बयान राहुल गांधी ने दिया था। जी न्यूज ने उसको तोड़ मरोड़कर राजस्थान के उदयपुर की घटना से जोड़कर प्रसारित किया जिससे राहुल की छवि को खऱाब किया जाये। कांग्रेस पार्टी यह माँग करती है कि तुरंत प्रभाव से एंकर को जी न्यूज़ से निकाला जाए और उस पर मुक़दमा दर्ज करके उसका जेल भेजा जाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दीपक चोटीवाला, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार प्रथम, हरलीन बाज़वा,जितेन्द्र चौधरी,युवा जि़ला अध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, उपाध्यक्ष ललित अवाना, किसान कांग्रेस जि़ला अध्यक्ष गौतम अवाना, जि़ला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, संजीव शर्मा, रेनु,पंखुरी गुप्ता, यशवंत, सागर बेनीवाल, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र अग्निहोत्री, बबलू, राजेन्द्र शर्मा, अमोल आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे