Noida News : चार सोसाइटी के खिलाफ शीघ्र दर्ज करार्ई जाए एफआईआर: सीईओ
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
Noida : नोएडा । सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसटीपी प्लांट के मामले में लापरवाही बरतने वाली चार सोसायटी के खिलाफ अविलम्ब एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। मालूम हो कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) नहीं लगाने वाली सेक्टर-75, 76, 78 की चार सोसायटियों के खिलाफ एक माह बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। एफआईआर नोएडा प्राधिकरण को एनजीटी द्वारा निर्देशित आईपीसी धाराओं के तहत दर्ज करानी थी। प्राधिकरण ने इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क किया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी । सीईओ रितु माहेश्वरी ने निर्देशित किया कि कमिश्नर ऑफ पुलिस को उनके स्तर से पत्र प्रस्तुत कर तत्काल प्रभाव से बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। बता दे इससे पहले नवंबर 2021 में आठ सोसायटी के खिलाफ इस प्रकार की घटना में जिला न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जा चुका है।
ग्रुप हाउसिंग व नियोजन विभाग की ओर से चार सोसायटी को 15 फरवरी तक एसटीपी लगाने का आदेश दिया था। इसमें सेक्टर-76 स्थित स्काईटेक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (स्काईटेक मेट्रोट) ग्रुप हाउसिंग-01-डी, सेक्टर-78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट ग्रुप हाउसिंग-4ए, सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिन इंडिया लिमिटेड ग्रुप हाउसिंग-09, सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप हाउसिंग-10 के नाम शामिल है। इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
55 सोसायटी के सीवर के लिए जाए नमूने
नोएडा की 95 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाला सीवर का पानी बिना शोधित किए ही नाली नाले में बहाया जा रहा है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की कंप्यांस रिपोर्ट में सामने आई थी, जिसमें 55 ग्रुप हाउसिंग से निकलने वाली सीवर का पानी के नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए थे। सीईओ ने सभी 55 सोसायटी के नमूने दोबारा लेकर उनकी टेस्ट रिपोर्ट के साथ 29 मार्च तक प्रस्तुत करने के लिए कहा है। साथ ही एयर और वाटर एक्ट के तहत उल्लंघन करने वाली सोसाइटी को नोटिस जारी किए जाए।
दो एजेंसियों को किया गया शार्ट लिस्ट
ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को लेकर अभी गंभीरता नहीं अपनाई गई है। सोसायटियों से सीवरेज को बिना ट्रीट किए ही नालों में पानी बहाया जा रहा है। यह पानी नाली व नालों के जरिये यमुना में पहुंच रहा है, जिससे यमुना मैली हो रही है। इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नोएडा प्राधिकरण से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इसके लिए नेशनल इनवारमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट(नीर) और वैपकॉस में किसी एक एजेंसी का चयन 4 अप्रैल तक कर लिया जाए।
एटीपी लगाने के लिए नहीं है जमीन खोड़ा नगर पालिका ने दिया जवाब
नगर पालिका परिषद खोड़ा की ओर से उनके क्षेत्र के सीवरेज को ट्रीट करने के लिए एसटीपी के निर्माण को भूमि उपलब्ध नहीं होने के संबंध में नोएडा द्वारा भूमि उपलब्ध कराने के लिए खोड़ा नगर पालिका ने कहा था। प्राधिकरण ने इस स्पष्ट कहा कि उनके पास जमीन नहीं है।