लोकमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के सदस्यl
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:40 AM
Noida : नोएडा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने लखनावली में हुई महापंचायत में लोकमन प्रधान द्वारा राजपूत समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Noida News :
बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने दादरी कोतवाली में लोकमन प्रधान समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी एसीपी नितिन कुमार को सौंपा है।
Noida News :
इस मौके पर ट्रस्ट के नगर अध्यक्ष योगेश भाटी, मोहित रावल, आदेश तोमर, प्रदीप रावल, केपी सिंह आदि कई पदाधिकारी मौजूद थे।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वे इस संबंध में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग करेंगे।