Noida News : सोशल मीडिया पर दिखाया तमंचा, जेल पहुंचा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:40 AM
Noida : नोएडा । सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना कस्बे के एक युवक को भारी पड़ा। अब पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया है। थाना जेवर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तमंचा लेकर गली-मोहल्ले में घूमने तथा फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले राहुल पुत्र हरीप्रसाद शर्मा निवासी मोहल्ला स्वामीपाड़ा कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर को झाझर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।