Noida News : नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ फिटनेस हेडक्वार्टर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:38 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को जिम एंड स्पा फिटनेस हेडक्वार्टर की शुरुआत हुई। इस जिम और स्पा का मकसद खिलाड़ियों को फिटनेस की पर्याप्त सुविधा देना है।
जिम की शुरुआत के मौके पर मौजूद एडवोकेट एसपी सिंह ने बताया कि नोएडा स्टेडियम विश्वस्तरीय है। यहां पर विभिन्न खेलों की प्रेक्टिस के लिए खिलाड़ी आते हैं। कई एकेडमी भी स्थाई रूप से चलाई जा रही है। लेकिन, अब तक स्टेडियम के भीतर खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस के लिए कोई सुविधा नहीं थी। उनका मानना है कि प्रेक्टिस के लिए फिटनेस पहली जरूरत है। श्री सिंह ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में यह जिम खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
इस मौके पर डॉ. जितेंद्र, मेजर रणवीर सिंह, खिलाड़ी धामा, देवांश धामा, डॉ. जितेंद्र, श्रीमती अनीता, तुषार, राजीव धामा, अशोक तोमर, योगेश, विजय मलिक, अभिषेक सिंह, रोहित चौधरी, गौरव चौधरी, विनीत कुमार, नवीन सिंह, शैलेंद्र मालिक, एके तरार आदि मौजूद थे।