Noida News : नौकरी का झांसा देने वाले पांच ठग गिरफ्तार
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:52 AM
Noida: नोएडा । बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 27 रसीद बुक, रिक्रूटमेंट फार्म व 3 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि धीरज गुप्ता ने कुछ लोगों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने के आरोप में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सेक्टर 27 स्थित लिखीराम मार्केट में छापा मारकर अभिषेक यादव, किशन कुमार, आर्यन गुप्ता, श्रीमती प्रिया चौहान व श्रीमती अंशु गुप्ता उर्फ दिव्या गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने दर्जनों लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है। जांच पड़ताल में पता लगा है कि आरोपियों ने करीब 6 माह पूर्व 10 हजार रुपए प्रतिमाह के किराए पर ऑफिस लिया था और इसी ऑफिस से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।