Noida News : न्याय के लिए वर्षों से दर-दर भटक रहे फ्लैट बायर्स
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:55 AM
Noida / Greater Noida : नोएडा/ग्रेटर नोएडा । फ्लैट बायर्स की गाढ़ी कमाई डकारने वाले बिल्डर्स पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
हाल ही में आम आदमी पार्टी के दोबारा जिलाध्यक्ष बने भूपेन्द्र सिंह जादौन ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि बिल्डर्स पर प्राधिकरण व प्रशासन मेहरबान है। यही वजह है कि फ्लैट बायर्स के करोड़ों रूपए डकारने वाले बिल्डर्स पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो रही है। अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद भी फ्लैट बायर्स अपने फ्लैट के लिए कई वर्षों से परेशान हैं तथा दर-दर भटक रहे हैं।
देश तथा प्रदेश के मंत्रियों व बड़े नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों से फ्लैट बायर्स वर्षों से इसकी शिकायत कर रहे हैं। लेकिन फ्लैट बायर्स को अभी तक कोई सकारात्मक न्याय नहीं मिला है।
इस मौके पर भूपेन्द्र जादौन, प्रो.ए.के. सिंह, केपी सिंह, दिलदार अंसारी, अनिल चेची, परशुराम चौधरी, मुकेश प्रधान, राकेश अवाना, नितिन प्रजाति, प्रदीप सुनईया, यामीन अंसारी, यशपाल चौहान, विनीत, एडवोकेट मनीष भाटी, सरताज, रियाजुल, इसराउल, राईस ठाकुर,बाबू भाई, गफ्फार भाई रवि कुमार आदि मौजूद रहे।