Noida News : लेप्स बीमा पॉलिसी शुरू करने के नाम पर धोखाधड़ी
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 01:48 PM
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 01:48 PM
Noida : नोएडा । बंद पड़ी (लेप्स) बीमा पॉलिसियों को चालू कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की दो युवतियों सहित चार आरोपियों को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, पेनड्राइव, डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 18 स्थित चौखंडी बिल्डिंग के द्वितीय तल से भारती राजपूत, प्रीति, इस्लाम खान व शोभित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से धोखाधड़ी में प्रयुक्त होने वाले 8 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न बीमा कंपनियों की बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों की जानकारी लेकर उनके पॉलिसी धारकों से संपर्क करते थे। पॉलिसी धारकों को वह पॉलिसी चालू कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे रुपए वसूलते थे। अब तक वह दर्जनों लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।