Greater Noida News : प्रीपेड मीटर के भुगतान के नाम पर एक करोड़ की ठगी
Noida News: Fraud of one crore in the name of payment of prepaid meter
भारत
RP Raghuvanshi
14 Apr 2023 07:26 PM
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क में 9 लोगों के खिलाफ प्रीपेड मीटर के भुगतान के नाम पर एक करोड 16 लाख रुपए हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सेक्टर 63 स्थित एग्जॉटिका हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राकेश जैन ने बताया कि उन्होंने कॉलियर इंटरनेशनल इंडिया प्रॉपर्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को अपनी सोसाइटी में आधुनिक सुविधाओं को देने के लिए हायर किया था।
Greater Noida News :
कंपनी के अधिकारी जॉन विलियम कैनी, पॉल नाथन बक्सटर, लियो हैंग वांग, प्रसार संके, एन्डू्र चाल्र्स, जी.एस. त्यागी, दमन सिंह, आशीश, राजेश शेट्टी , ने उनसे प्रीपेड मीटर के भुगतान के रूप में 1 करोड़, 16 लाख, 1 हजार 897 रुपए ले लिए। कंपनी के अधिकारियों ने सोसाइटी में कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई इस बात की जानकारी मिलने पर जब उन्होंने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने गाली-गलौज व हाथापाई करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।