Noida News:जालसाजों ने दो खातों से हड़पे एक लाख 68 हजार रुपए
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:50 AM
Noida News : नोएडा । थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को सिम ब्लॉक (Sim Block)के नाम पर तथा ओ एल एक्स (OLX) पर माल खरीदने के नाम पर 168500 रुपए हड़प लिए, जालसाजो के शिकार हुए दोनों लोगों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना सेक्टर 49 के थाना प्रभारी अंजली कुमार बताया कि सेक्टर-75 में रहने वाले बुजुर्ग नरेश पुत्र जयंत ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उन्हें फोन कर जालसाज ने अवगत कराया, कि उनका सिम ब्लॉक हो गया है। आप एप्स लोड करें, उन्होंने जैसे ही अपलोड किया तो उनके खाते से जालसाज ने 82500 रुपए निकाल लिए, पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाल साज की तलाश शुरू कर दी है।
इसी तरह थाना सेक्टर 49 में ही अंतरिक्ष गोल्फ सेक्टर 78 में रहने वाले हैं दिवाकर जोशी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उन्हें ओएलएक्स पर समान खरीदने के नाम पर उनके खाते से जालसाज ने 86 हजार रूपये हड़प लिए। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।