नोएडा। नव ऊर्जा युवा संस्था एवं प्रसारा केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम गिझोड़ के स्लम क्षेत्र में सैलून लगाकर गरीब और नि:शक्त बच्चियों की मुफ्त में हेयर कटिंग की।
अभियान के दौरान संस्था के साथियों ने बच्चों को एकत्रित करके हेयर कटिंग अभियान की शुरुआत की। हेयर कटिंग अभियान से 50 से अधिक बच्चों को फायदा हुआ। इस मौके पर प्रसारा केयर फाउंडेशन के संस्थापक साहिल सेठ (जॉइंट कमिश्नर) ने बताया कि कुछ लोग आर्थिक तंगी से बच्चों की कटिंग नहीं करवा पाते हैं। स्वच्छता के अभाव में कई बच्चे बीमारियों से भी घिर जाते हैं। राहुल शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और शौचालय का उपयोग करने की सीख दी।
इस दौरान मोहित यादव, प्रवीण, दीनबंधु, आशीष, सुशील शर्मा, सुधीर राय, सत्यबान, राहुल शर्मा, सुषमा अवाना, दीपक कनोजिया, सनी सिंह, श्वेता त्यागी, राहुल अवाना, ओमपाल सिंह, जयभगवान पटवारी, सागर कुमार के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।