Noida News : 150 कैदियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:39 AM
Noida : नोएडा । आर्ट ऑफ लिविंग(Art of Living ) तथा भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) द्वारा लुक्सर जेल में संयुक्त रुप से डेढ़ सौ कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कैदियों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा आंखों की जांच की गई। जांच के बाद कैदियों को दवाइयां भी वितरित की गई।
आर्ट ऑफ लिविंग तथा भारत विकास परिषद की प्रतिनिधि श्रीमती सविता शर्मा ने बताया कि कैदियों की आंख की जांच करने के बाद हम को निशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए।
इस दौरान श्रीमती सविता शर्मा के अलावा शशि गुप्ता, रवीशा बक्शी, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉ गायत्री कॉल, डॉक्टर ज्योति शर्मा, डॉक्टर प्रद्युम्न, डॉक्टर ऋतुराज, जिला कारागार अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक पाल सिंह, जेलर जेपी तिवारी, फार्मासिस्ट एसएस गौतम, पैरामेडिकल स्टाफ से अनूप कुमार, धन प्रसाद, धर्मेंद्र शर्मा पुष्कर शर्मा आदि मौजूद थे।