
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 30 मई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सेक्टर-63 को मिलेगा शहर का पहला पज़ल पार्किंग सिस्टम” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा के सेक्टर-63 में शहर की पहली अत्याधुनिक पजल पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और इसकी लागत करीब 29 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिये गाड़ियां ऊपर या नीचे की जाएंगी। इसकी क्षमता 150 कार खड़ी करने की होगी। निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा सेक्टर-6, 18 व 125 में पजल पार्किंग बनाने के प्रस्ताव पर अभी प्राधिकरण निर्णय नहीं ले पाया है।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग जी ब्लॉक में पार्क के पास में खाली जगह पर बनाई जाएगी। इसका निर्माण 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा। पार्किंग बनाने के साथ ही दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया जाएगा। पार्किंग के सामने और दोनों तरफ होर्डिंग लगाने की भी जगह होगी। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-63 औद्योगिक सेक्टर है, लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन कंपनियों के सामने खड़े होते हैं। इस वजह से जाम लगता है।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “देश का कार्गो हब बनेगा ग्रेटर नोएडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से मिलेगी पहचान” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा में कार्गो हब के रूप में विकास की अपार संभावनाएं उभर रही हैं। यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के ईस्टर्न और वेस्टर्न दोनों गलियारों का संगम है, जिससे मुंबई और कोलकाता पोर्ट तक माल भेजना सुगम होगा। एयरपोर्ट के निर्माण और उससे जुड़ी मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट परियोजनाओं से क्षेत्र भविष्य का लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेंटर बन रहा है। अगले पांच साल में इस सेक्टर में पांच करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ सकता है और एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। दादरी और जेवर क्षेत्र देश की लॉजिस्टिक रीढ़ बनने को तैयार हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) और रेलवे, सड़क व हवाई संपर्क को जोड़ने वाली विशाल परियोजनाएं इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की तैयारी में हैं। सभी योजनाएं समय से लागू हुईं तो 2025 तक ग्रेटर नोएडा में लॉजिस्टिक और कार्गोकार्गो सेक्टर में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष निवेश हो सकता है। इससे एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और यूपी की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।
Hindi News:
अमर उजाला ने 30 मई 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “नोएडा में फूड पॉइजनिंग का मामला, मोमोज खाने से चार लोग बीमार” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर जू-2 में रहने वाले परिवार के चार लोग मोमोज खाने के बाद बीमार पड़ गए। वे अस्पताल में भर्ती हैं। सभी ने अल्फा-1 की कॉमर्शियल बेल्ट में फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। अब बृहस्पतिवार को पीड़ित ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है। विभाग की टीम जांच करने पहुंची, लेकिन मोमोज बेचने वाला मौके पर नहीं मिला। विभाग का कहना है कि पीड़ितों की तबीयत अब ठीक है। जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विनय कसाना ने बताया कि 25 मई की शाम उन्होंने मोमोज खरीदे थे। उनको खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद मां मुनीता कसाना के अलावा दो अन्य सदस्य पारुल कसाना और दीपिका कसाना की भी तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी दस्त की समस्या थी। 26 मई की सुबह सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मोमोज खाने से उनके पेट में संक्रमण हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी इबादुल्लाह ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि चारों पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे बातचीत की गई है। तबीयत अब बेहतर है। मोमोज विक्रेता की तलाश की जा रही है। स्टॉल लगाने वाले की तलाश की जा रही है।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 30 मई 2025 का प्रमुख समाचार “एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू होते ही 24 घंटे मिलेगी टैक्सी सेवा” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआइए) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके संचालन से पहले एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बृहस्पतिवार को उबर के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत उबर एप आधारित यात्रियों को एयरपोर्ट लाने ले जाने के लिए 24 घंटे की सुविधा मिलेगी। टैक्सी बुकिंग एप से करने के साथ ही आनलाइन पेमेंट व आपातकाल में टैक्सी के अंदर एसओएस बटन भी देगी, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम के अलावा आइजीआइ एयरपोर्ट तक आवागमन को आसान बनाने के लिए उबर से समझौता किया गया है। इससे पहले दिसंबर में महिंद्रा लाजिस्टिक्स मोबिलिटी ई-टैक्सी के लिए करार हो चुका है। उबर एप आधारित टैक्सी से दिल्ली एनसीआर से एयरपोर्ट आने जाने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी। बृहस्पतिवार को हुए समझौते पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, हमारा लक्ष्य यांत्रियों की यात्रा को घर से लेकर घर तक कुशल और आरामदायक बनाना है। उबर जैसी एप आधारित टैक्सी सेवाओं की उपलब्धता यह सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कई राज्यों के साथ भी एयरपोर्ट से कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए समझौता फाइनल' किया है जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे उन राज्यों तक आवागमन के लिए बसें मिल सकें।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “एक वर्ष में गामा से कलक्ट्रेट के पास शिफ्ट होगा रजिस्ट्री कार्यालय” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा सेक्टर गामा दो के लोगों को एक वर्ष बाद जाम से निजात मिलेगी। यहां स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय कलक्ट्रेट के पास बन रही नई इमारत में शिफ्ट होगा। सेक्टर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय से सड़क पर वाहनों का जमावड़ा रहता है। ज्यादातर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यालय शिफ्ट होने से सेक्टर के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ कलक्ट्रेट के पास सब रजिस्ट्रार कार्यालय शिफ्ट होने से कलक्ट्रेट के पास लगने वाले जाम से पहले से जूझ रहे लोगों को और जाम में जूझना होगा। दरअसल सब रजिस्ट्रार कार्यालय बीएसए कार्यालय के सामने बन रहा है। यहीं डीआइओएस कार्यालय, उपभोक्ता फोरम, होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय, उद्योग कार्यालय व कचहरी है। इससे यहां जाम से जूझ रहे लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के बाद और जाम की समस्या से जूझना होगा। हालांकि नए तैयार हो रहे कार्यालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।
देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।