
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 26 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “11 लाख रुपये पहुंची वीआईपी नंबर 0008 की बोली” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि वाहनों के वीआईपी नंबरों की बोली लाखों रुपये में लग रही है। सबसे ज्यादा 11 लाख रुपये की बोली 0008 नंबर के लिए लगाई गई है। जिले में शुरू हुई वीआईपी वाहन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के पहले ही दिन यह बोली निजी कंपनी ने लगाई। इस नंबर के लिए तीन बोलीदाता आमने-सामने हैं। बोली प्रक्रिया के अभी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में यह रकम बढ़ भी सकती है। नंबर 0001 के लिए 12 लोगों ने पंजीकरण कराया था लेकिन केवल सात ही बोली प्रक्रिया में शामिल हुए। इस नंबर के लिए नौ लाख से अधिक की बोली लग चुकी है और उम्मीद है कि यह और बढ़ सकती है। 0007 और 0009 नंबर के लिए भी नौ लाख रुपये से ऊपर की बोली लगी है। 0004 नंबर के लिए चार, 1414 के लिए तीन और 6262 के लिए 2.62 लाख रुपये की बोली लग चुकी है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि फर्जी बोली प्रक्रिया से विभाग को राजस्व की हानि होती है। इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। शासन को पत्र लिखकर प्रक्रिया को सख्त बनाने की सिफारिश की जा रही है। जो कंपनियां या व्यक्ति इस प्रक्रिया को प्रभावित करते पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर काली सूची में डाला जाएगा।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “पशु व्यापारी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, 4 पर केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि बिलासपुर कस्बे से 2 दिन से लापता पशु व्यापारी की हत्या कर शव नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास जंगल में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार को व्यापारी का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। व्यापारी की गर्दन और शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियार से निशान मिले हैं। शव के पास ही झड़ियों में छिपाकर रखी गई उसकी बाइक और कपड़े बरामद हुए हैं।
व्यापारी की हत्या की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में दनकौर के पास लोग जमा हो गए। बिलासपुर कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। दनकौर थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिलासपुर निवासी यूसुफ ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहम्मद कुरैशी (50) पशु व्यापारी था। मंगलवार दोपहर मोहम्मद कुरैशी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके पशु खरीदने के लिए बुलाया था। वह 1 लाख रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। शाम तक भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे कॉल की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। देर रात तक भी वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की। मोहम्मद कुरैशी की कोई जानकारी न. मिलने पर बुधवार को दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार दोपहर तलाश करते हुए परिवार के लोग दनकौर स्थित नोएडा इंटनेशनल यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित सुनसान जंगल की झाड़ियां में पहुंचे। एक जंगह झड़ियों में मोहम्मद कुरैशी का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ दिखा।
Hindi News:
अमर उजाला ने 26 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “नोएडा से देहरादून तक चलेंगी 7 इलेक्ट्रिक बसें” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री याशंकर सिंह ने दो निजी कंपनियों की सात इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इन निजी कंपनियों की इलेक्ट्रिक बसों को नोएडा से हरिद्वार और आगरा के लिए चलाया जाएगा। शहर के ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान एआरटीओ नोएडा प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया, विभाग में बृहस्पतिवार को कुल सात इलेक्ट्रिक बसें पंजीकृत हुई हैं। कुल दो निजी कंपनियों की इन सात बसों का संचालन आगरा से लेकर हरिद्वार के लिए किया जाएगा। यानी अब शहरवासियों को इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का मौका मिल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आगरा और देहरादून के लिए नोएडा से अभी तक कोई भी इलेक्ट्रिक बस नही चल रही है। अब तक इन रूटों पर सिर्फ डीजल से संचालित होने वाली बसें ही संचालित हो रहीं थीं। लेकिन यूपी में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा जै। कंपनियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके अलावा मंत्री दयाशंकर ने परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने पुलिस विभाग एमएसएमई, चिकित्सा, पंजाब एंड सिंध बैंक, रोडवेज व कई अन्य स्टॉलों का अवलोकन किया। परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित लोगों को दी जा रही सेवाओं की परिवहन मंत्री ने तारीफ की। उन्होंने दस हजार वर्ग फीट में लगाए गए इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 26 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “सेवानिवृत्त अधिकारी को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 2.28 करोड़” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा सेक्टर 33 के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी को शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झोसा देकर ठगों ने 2.28 करोड़ रुपये ठग लिए। 15 जुलाई से 11 अगस्त के बीच 13 बार में रकम ट्रांसफर कराई। मुनाफे समेत रकम नहीं निकलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। नोएडा सेक्टर 33 के प्रदीप कुमार नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह शेयर बाजार में भी रुचि रखते हैं। 10 जुलाई को उनके वाट्सएप पर शेयर बाजार संबंधी एक लिंक आया था। इसके माध्यम से वह एक वाट्सएप समूह में जुड़ गए। इसी चचो ठगों ने शेयर बाजार का एक्सपर्ट बनकर प्रदीप से संपर्क किया।
उन्हें शेयर में निवेश करने पर 15 से 20 प्रतिशत का मुनाफा होने का दावा किया। समूह में जुड़े लोग हर दिन मुनाफा होने संबंधी स्क्रीन शाट शेयर करते तो प्रदीप को विश्वास होने लगा। ठगों ने पीड़ित का एप पर पंजीकरण कराकर छोटा-छोटा निवेश करना शुरू कराया। विश्वास में लेने के लिए मुनाफे के साथ रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कराई। इससे प्रदीप को एप और निवेश सही जगह करने को लेकर विश्वास गया। इसके बाद उन्होंने 13 बार 2.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। वह रकम निकालने का प्रयास में करते हुए ठग शेयर खरीद और आइपीओ के नाम पर नई-नई योजना बता देते या स्कोर कम होने की बात कहते। एप पर पोर्टफोलिया नौ करोड़ से ज्यादा का दिखाने लगा। पीड़ित ने 11 अगस्त को पूरी रकम निकालनी चाही तो ठगों ने कर के रूप में और रकम जमा कराने को बोला। पीड़ित ने रकम नहीं होने की बात कही तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पहले एनसीआरपी पोर्टल और फिर पुलिस से की। एडीसीपी संइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठगी से जुड़े बैंक खातों की जानकारी की जा रही है। आरोपितों की तलाश कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Noida News: